Urgent Support

मैं बेहतर नींद कैसे‌ ले सकता हूं?

पिछले कुछ समय से सुप्रिया को अच्छी नींद लेने में बहुत मुश्किल हो रही थी। वह घंटों तक करवट बदलती रहती मगर सो नहीं पाती थी। कई मुश्किल रातों के बाद उसे यह चिंता होने लगी की वह लगातार कई दिनों से सो नहीं पा रही है (अगर आज रात भी ऐसा ही हुआ और मैं सो नहीं पाई तो)। इन सब का असर उसके एहसासों पर पड़ने लगा था। सारा दिन वह बहुत थका हुआ और खीजा हुआ महसूस करने लगी। कक्षा में भी पढ़ाई पर ध्यान लगाना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था। वह अपनी निद्रा चक्र के बारे में सोचकर और अच्छी नींद ना आने के कारण बहुत परेशान रहने लगी थी।

शुरुआत

क्या आप इनमे से किसी भी स्थिति से परिचित है?

छात्र‌ होने के नाते हम सब ने कहीं ना कहीं इसका सामना किया है। जीवन में बहुत सारे बदलाव आते हैं, बहुत मुश्किल परिस्थितियों आती हैं (कभी ना खत्म होने वाले असाइनमेंट और परीक्षाएं), रिश्तों में बहुत सारी परेशानियां आती हैं और बहुत सारे ऐसे आयोजन जिनके बारे में हम बहुत उत्सुक होते हैं। इन सब चीजों का असर हमारी नींद पर पढ़ना बहुत ही स्वाभाविक है।

हालांकि कभी-कभी नींद न आना क्षणिक हो सकता हैं और समय के साथ यह बेहतर हो जाता है, लेकिन अगर यह प्रभावी रूप से निपटा नहीं तो अधिक समय तक बना रह सकता है। (उदाहरण के तौर पर:-रात की नींद की कमी को पूरा करने के लिए दिन में सोना, जो आगे चलकर आदत बन जाती है।)

निपटने के तरीके

यह कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से आप अधिक नींद ले सकते हैं और आराम महसूस कर सकते हैं:
नींद की डायरी बनाएं

अगर आप एक असरदार तरीके से शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरू के कुछ हफ्तों के लिए अपनी नींद रिकॉर्ड करने के लिए एक डायरी बनाएं। डायरी में अपनी आदतों का विवरण करें जिससे आपके लिए यह जान पाना आसान हो जाएगा कि क्या चीज है जिसकी वजह से आप एक बेहतर नींद ले सकते हैं या फिर कौन सी आदत आपकी नींद को पूरा होने से रोक रही है। इस जानकारी की मदद से आप अपने जीवन में बदलाव लाना शुरू कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए आउटलाइन का इस्तेमाल करके शुरुआत कर सकते हैं।

सप्ताह के दिन सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार इतवार
बेड पर सोने गए
वास्तव में नींद आने में मुझे कितना समय लगा
कितने घंटे सोए
एक से पांच में से अपने सोने की अवस्था को अंक दें
सारा दिन मैंने...…... महसूस किया (ऊर्जावान, विश्राम लिया हुआ, चिड़चिड़ा, सुस्त, धुंधलाया हुआ, खुश, सतर्क, नींद से बोझिल, आदि)
सोने से पहले मैंने... लिया
  • कॉफी पी
  • शाम के समय कसरत करी
  • मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल किया
अन्य कारण जिनकी वजह से रात को नहीं सो पाया (दिन में झपकी लेना, ज्यादा सोचना, भटका हुआ महसूस करना)
अनुकूल वातावरण बनाना

कई रातों तक शांति से सोने में सक्षम नहीं होने के बाद, यह संभावना है कि आपका कमरा और बिस्तर उस निराशा से जुड़ा होगा जिसकी वजह से आपको लगता है कि आप सो नहीं पा रहे हैं। तब बस यह सोचना है कि किस तरह से ऐसा वातावरण बनाया जाए जिससे सोने का प्रयास सफल हो सके। यह निम्न व्यवहार अपनाने पर किया जा सकता है:

  • अपना उठने का समय एक ही रखें।
  • बिस्तर पर शो देखना, पढ़ना, खाना, गेम खेलना और अन्य गतिविधियों को करने से बचें जो नींद के अनुकूल नहीं हैं।
  • बिस्तर पर तभी जाए जब आपको गहरी नींद आए।
  • अगर आपको 15 से 20 मिनट के अंदर नींद नहीं आती, तो बिस्तर से उठ जाएं और सोने के लिए वापस तभी आए जब आपको नींद आने लगे। बीच का समय अन्य गतिविधियों में बिताए जैसे मधुर संगीत सुनना, शांत महसूस करना। घड़ी को बार-बार ना देखें।
  • दिन में झपकी ना लें।
  • सोने से पहले देर रात तक काम करने से बचें। मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल करने पर दिमाग जागरूक रहता है जिसकी वजह से हमें सोने में कठिनाई होती है।
  • वातावरण को अपने सोने के अनुकूल बनाने के लिए आप एक रिलैक्सेशन तकनीक को आदत बना सकते हैं, जैसे कि सोने से पहले अपना कमरा साफ करना, अगरबत्ती जालना आदि।
शांत रहने की कोशिश करना

परेशान रहने और ज्यादा सोचने की वजह से अच्छी नींद लेने में दिक्कत आती है। अलग-अलग विश्राम तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है जैसे गहरी सांस लेना, अपनी मांसपेशियों को आराम देना, ध्यान लगाना।

विचारों पर कार्य करें

नींद से जुड़ी कोई गलतफहमी या अन्य चिंताएँ जो आपको परेशान कर रही हूं, जिससे आपको नींद आने में मुश्किल होती है। जब आप संघर्ष कर रहे हों तो आपके दिमाग में क्या चल रहा है, इसके प्रति सचेत रहें। जो विचार मददगार नहीं हैं उन्हें नकार दें और उनके बदले यथार्थवादी विचारों को अहमियत दें। उदाहरण:

बाकी दिनों की तरह मैं आज की रात भी नहीं सो पाऊंगा और कल का दिन फिर से खराब जाएगा।

यथार्थवादी सोच: मैं आखिरकार सो ही जाता हूं और भले कितना ही थका हुआ क्यों न महसूस करूँ, मगर फिर भी अपने दिनभर के कार्य कर लेता हूं।

नींद की स्वच्छता बनाए रखें

नींद की स्वच्छता बनाए रखने का मतलब है कि उन कारकों के बारे में सोचना जिनसे हमें अच्छी से अच्छी नींद आए। इनमें से कुछ है:

  • कैफीन, निकोटिन, अल्कोहल जैसे पदार्थों का इस्तेमाल सोते समय ना करें।
  • रात को भारी खाना ना खाएं।
  • अच्छी नींद के लिए सुबह जल्दी उठना और शाम के वक्त कसरत करना लाभदायक होता है। मगर सोने से पहले कसरत ना करें क्योंकि इसकी वजह से आप बहुत फुर्तीला महसूस करते हैं जिसकी वजह से आपको नींद आने में परेशानी होती है।
  • अपने आसपास के वातावरण में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना होने दें जिसकी वजह से आपकी नींद में दिक्कत आए।

वे आदतें जिनकी वजह से मैं अच्छी नींद नहीं ले पा रहा हूं:

जिन आदतों पर मैं कार्य करना चाहता हूं:

मुझे क्या करना चाहिए:

मेरे सोने का रूटीन जिसका पालन करने की मैं पूरी कोशिश करूंगी:

मदद तलाशिए

  • आपके माता-पिता आपसे सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर है। उनसे बात करने में झिझक महसूस ना करें।
  • अगर आप सुस्त महसूस कर रहे हैं, ठीक से खा या सो नहीं पा रहे हैं या तनावग्रस्त हैं तो आईआईटी अस्पताल जाएं।
  • जब भावनाएं बहुत अधिक हो जाती हैं या जब आप बस इस बारे में भ्रमित होते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है, तो स्टूडेंट वेलनेस सेंटर के काउंसेलर से बात करने से राहत मिल सकती है और आप क्या कर सकते हैं इसके बारे में मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं।